Corona Viras Breaking News
![]() |
Stay Home Be Safe |
Corona Viras Breaking News
लाॅकडाउन 3.0 के दूसरे दिन फिर करनाल शहरी क्षेत्र में ही एक और नया कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिला। इस बार उत्तमनगर इलाके से संक्रमित मिला है। 19 वर्षीय कोरोना वायरस संक्रमित युवक दिल्ली से आया था। प्रशासन ने युवक को कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज भेजा। उसके क्षेत्र को कंटेनमेंंट जोन घोषित किया गया। आसपास का इलाका बफर जोन बना। 24 घंटे में यह तीसरा मामला है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 तक पहुंच गई है। सबसे पहले रसीन गांव में मिले कोरोना पॉजिटव की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में तीसरा पॉजिटिव केस सामने आया है। पांच केस स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस समय जिले में 03 एक्टिव केस हैं। जिनका कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सोमवार को जो केस आया वह उत्तम नगर से है। युवक दिल्ली से लौटा था। जांच में पॉजिटिव आया है। गौरतलब है कि रविवार को पृथ्वी विहार व रामनगर से भी दो केस आए थे।
सोमवार को भी कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए थे। दोनों ही शहरी क्षेत्र से हैं। एक केस पृथ्वी विहार से आया है, जो सब्जी वेंडर का काम करता था। दूसरा केस रामनगर से मिला है। यह नागरिक अस्पताल में रूटीन चेकअप कराने के लिए आया था। दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवा दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि अब तक 1635 आशंकितों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 44 सैंपल सोमवार को लिए गए हैं। 1585 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें 129 रिपोर्ट सोमवार को आई है तथा 42 की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने आमजन से अपील की कि जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले और सोशल शारीरिक दूरी का पूरा पालन करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें और किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1012 हो चुकी है, जिनमें से 1012 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। 0 से 14 दिन वाले कांटेक्ट व यात्रियों की संख्या 118 है तथा सभी संस्थाओं से प्राप्त सामान्य ओपीडी की संख्या 54 है।
आप सबसे हमारी Request है की आप अपने घर में ही रहे और अपना ख्याल रखें !