यमुनानगर में 9 नए करोना पॉजिटिव

357

Table of Contents

         यमुनानगर में 9 नए करोना पॉजिटिव

यमुनानगर के पुराना हमीदा में एक ही परिवार के 8 पोस्टिव केस आये सामने 1 केस ओर आया बाहर से टोटल 10 केस हुवे यमुनानगर में

यमुनानगर में फूटा करोना बम

करोना के आठ मरीज पुराना हमीदा क्षेत्र के जबकि एक मरीज नाइजीरया  से  जठलाना आया व्यक्ति

यमुनानगर: यमुनानगर में आज अचानक करोना बम फूट पड़ा । यमुनानगर के पुराना हमीदा क्षेत्र से एक ही परिवार के 8  लोग जहां करोना पॉजिटिव आये है। वहीं यमुनानगर के जठलाना में आये एक दम्पति की रिपोर्ट में पुरुष भी पॉजिट पाया गया है जिसे क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों जो महिला दिल्ली से पुराना हमीदा में आई थी उसके परिवार के 8  सदस्यों का टेस्ट किया गया था जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस बारे सीएमओ डॉ विजय दहिया ने बताया कि पुराना हमीदा क्षेत्र के आठ  लोगों की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई है जो एक ही परिवार से संबंध रखते थे जबकि एक अन्य  व्यक्ति भी करोना पॉजिटिव है जिन्हे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

Total Corona Case In Haryana

हरियाणा में काेराना वायरन ने एक बार फिर अपना ही रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। आज प्रदेश के 15 जिलाें में से कुल 355 नए मामले सामने। राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले आज दर्ज किए गए। वहीं आज राज्य में ठीक हाेने वाले मरीजाें की संख्या 71 देखी गई।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 

                     हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 3952 मिले हैं, जिनमें से 1692 केवल गुरुग्राम से, 620 फरीदाबाद से, सोनीपत से 350, राेहत में 137, पलवल में 119, झज्जर से 107 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1280 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2648 है।
आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 129 मिले, साेनीपत में 89, फरीदाबाद में 39, राेहतक में 23, पलवल में 19, करनाल, यमुनानगर 10-10, कैथल में 9, फतेहाबाद में 8, अंबाला, पानीपत में 5, हिसार में 4-4, जींद में 3, कुरुक्षेत्र में 2, सिरसा में 1 कुल 355 मामले आए। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में सिरसा में 22,  फरीदाबाद में 12,  गुरुग्राम में 11, साेनीपत में 6, झज्जर, अंबाला, करनाल, राेहतक से 4-4, जींद, कुरुक्षेत्र से 2-2 कुल 71 मरीज ठीक हुए हैं। 
              Be Safe ~~~~~~Stay Home