किसानों ने 2:30 घंटे के लिए कराया टोल फ्री, सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, पुलिस ने संभाली स्थिति

311

किसान आंदोलन में शामिल होकर सिंघु बॉर्डर से पंजाब लौट रहे किसानों ने रविवार सुबह से पानीपत टोल टैक्स को फ्री कराने के प्रयास किए लेकिन वह असफल रहे। उनके समर्थन में आए आसपास जिलों के किसानों ने शाम करीब 4 बजे हंगामा करना शुरू कर दिया। एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया।

बाकी कैमरों के मुंह घुमा दिए। आटोमैटिक बैरिकेड्स उठा दिए। शाम को उन्होंने करीब 2:30 घंटे के लिए टोल को फ्री करवा दिया। तभी पुलिस फोर्स ने पहुंच हालात संभाले। पंजाब से दिल्ली की ओर जाने वाले किसानों ने पानीपत टोल को रविवार को फिर से फ्री कराने की कोशिश की। सुबह करीब 11 बजे टोल को खोलने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद किसान फिर दिल्ली की ओर चले गए थे। इस बीच आसपास जिलों के किसान संगठन टोल पर पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली से लौट रहे किसानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करना शुरू कर दिया। शाम करीब 4 बजे फिर से किसानों का जत्था पानीपत टोल पर पहुंच गया। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया।

पानीपत टोल प्लाजा पर टूटा कैमरा दिखा कर्मी।

बाकी के कैमरों के मुंह घुमा दिए। जबरन आटोमैटिक बैरिकेड्स ऊपर कर दिए। इसके बाद वाहनों का गुजरना शुरू हो गया। सूचना पर थाना सदर और थाना सेक्टर- 13/17 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को वहां से हटना शुरू कर दिया। टोल मैनेजर योगेश शुक्ला ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे टोल को शुरू करवा दिया गया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

सिंघु बॉर्डर से लौटे किसान हंगामा करते हुए।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LsGMEx